तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया
साथ ही, उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए जनसंपर्क और प्रचार अभियान तेज किया जाए
कोलकाता। राज्य में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए कोलकाता नगर निगम ने सतर्कता बढ़ा दी है। इस संबंध में एक आपात बैठक के बाद नगर निगम के डिप्टी मेयर और मेयर परिषद् (स्वास्थ्य) अतीन घोष ने जनता को जागरूक रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना और नियमित रूप से हाथ धोना बेहद ज़रूरी है। उन्होंने विशेष रूप से सांस संबंधी बीमारियों से ग्रस्त लोगों पर अलग से निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। राज्यभर में अब तक 14 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है, जिनमें से 4 मरीज कोलकाता के हैं। ऐसे में भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचने की सलाह दी गई है।
अतीन घोष ने बताया कि कोलकाता नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क और तैयार है। कोरोना की वर्तमान लहर ज़्यादा घातक नहीं है, लेकिन सतर्कता जरूरी है। नगर निगम की ओर से जनस्वास्थ्य की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
इसी क्रम में आज निगम मुख्यालय में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मेयर परिषद सदस्य (स्वास्थ) अतीन घोष ने की। बैठक में नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी और संबंधित विभागों के प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य था — कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए नगर निगम की तैयारियों की समीक्षा और आगे की रणनीति तय करना। खासकर, अस्पतालों में ऑक्सीजन, दवाइयों की उपलब्धता, आइसोलेशन बेड, टेस्टिंग की क्षमता और निगरानी व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। अतीन घोष ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए वार्ड स्तर पर मेडिकल टीमों को सतर्क रखा जाए। साथ ही, उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए जनसंपर्क और प्रचार अभियान तेज किया जाए, जिससे समय रहते लक्षणों की पहचान हो सके और इलाज शुरू किया जा सके। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि हेल्थ सेंटरों में पर्याप्त दवाइयों और जांच किटों का स्टॉक सुनिश्चित किया जाए, और जरूरत पडऩे पर मोबाइल मेडिकल यूनिट्स भी सक्रिय की जाएंगी। कोलकाता नगर निगम की यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब देश के कुछ हिस्सों में कोरोना संक्रमण के मामले दोबारा बढऩे लगे हैं, और विशेषज्ञों ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है।